विनिता कुमारी, महुआ (वैशाली)। मेहनत, लगन और सही दिशा में किए गए प्रयास से सफलता की मंजिल हासिल की जा सकती है। महुआ के तरौरा गांव की रश्मि रंजन ने इसे सच कर दिखाया है।
अधिवक्ता प्रमोद कुमार सिंह एवं अंजू देवी की पुत्री रश्मि ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSCC) की परीक्षा में सफलता हासिल कर प्रखंड कृषि पदाधिकारी का पद प्राप्त किया है।
वर्तमान में वह समस्तीपुर जिले में प्रखंड कृषि पदाधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। परिवार के सदस्य अपनी बिटिया की  सफलता को घर में लक्ष्मी के आगमन के समान मान रहे हैं।