जागरण संवाददाता, अयोध्या। अमानीगंज ब्लाक के कोटिया गांव निवासी और काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी के शोधार्थी सुनील कुमार मौर्य ने कला एवं फोटोग्राफी के क्षेत्र में फिर अपनी प्रतिभा से अयोध्या का नाम रोशन किया है। अमृतसर की प्रतिष्ठित संस्था इंडियन एकेडमी ऑफ फाइन आर्ट्स की ओर से आयोजित 91वीं अखिल भारतीय कला प्रदर्शनी में उनकी तीन कलाकृतियों को चयनित किया गया।