जागरण संवाददाता, नाहन। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड की जलविद्युत परियोजनाओं में हिमाचल प्रदेश के लंबित बिजली बकाया को लेकर सर्वोच्च न्यायालय के ऐतिहासिक निर्णय का भाजपा ने स्वागत किया है। नाहन में अपने निवास पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने इस ऐतिहासिक समाधान के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि हिमाचल के हितों के संरक्षण के लिए केंद्र और राज्य के बीच सकारात्मक सहयोग अत्यंत आवश्यक है। यह निर्णय हिमाचल प्रदेश की जनता के अधिकारों की बड़ी जीत है।