जागरण संवाददाता, राजौरी। जिले की कोटरंका तहसील के मोहड़ा पंचायत में शुक्रवार को जमीनी विवाद के चलते जम्मू-कश्मीर पुलिस के सेवानिवृत्त एएसआई सखी मुहम्मद की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। इस वारदात में मृतक के सगे भाई रफीक अहमद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।