संवाद सहयोगी, जीरकपुर। चंडीगढ़-जीरकपुर नेशनल हाईवे पर होटल कंग के पास शुक्रवार को पुलिस मुठभेड़ में अमनदीप उर्फ हैप्पी बामण के घायल होने की सूचना है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उसके दाईं जांघ में गोली लगी है।
घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए डेराबस्सी अस्पताल ले जाया जा रहा है। अमनदीप को तरनतारन में पंजाब पुलिस के एएसआई इकबाल सिंह की हत्या के मामले से जुड़ा बताया जा रहा है।