जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। रेवाड़ी जिले की हवा जहरीली होती जा रही है, लेकिन प्रदूषण रोकने के सरकारी आदेश सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गए हैं। न तो सड़कों पर स्वीपिंग मशीनों से सफाई हो रही है और न ही पानी का छिड़काव किया जा रहा है।
नतीजा यह है कि सड़कों से दिनभर उड़ रही धूल प्रदूषण के स्तर को लगातार बढ़ा रही है। बुधवार की शाम रेवाड़ी 534 एक्यूआइ के साथ विश्व का सबसे प्रदूषित शहर बन गया था।