National
पंजाब AAP में भी गुटबाजी? मोहल्ला क्लिनिक के उद्घाटन पर पहुंचे पूर्व MLA लाडी का विरोध, विधायक अमरपाल ने भी लगाए आरोप
जागरण संवाददाता, बटाला। आम आदमी पार्टी के श्री हरगोबिंदपुर से कुछ महीने पहले ही भजपा छोड़ आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हुए पूर्व विधायक बलविंदर सिंह लाडी का गांव बहादुर हुसैन में जोरदार विरोध किया गया। इस दौरान पुलिस ने
लेखक Digital Desk122K पढ़े गए
-1791980693991.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, बटाला। आम आदमी पार्टी के श्री हरगोबिंदपुर से कुछ महीने पहले ही भजपा छोड़ आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हुए पूर्व विधायक बलविंदर सिंह लाडी का गांव बहादुर हुसैन में जोरदार विरोध किया गया। इस दौरान पुलिस ने बड़ी मुश्किल से स्थिती को काबू किया।
बलविंदर सिंह लाडी को आप कार्यकर्ताओं ने काली झंडियां मौजूदा विधायक एडवोकेट अमरपाल सिंह के सामने दिखाई गई। गांव वालों ने बलविंदर सिंह लाडी की जगह मौजूदा विधायक अमरपाल सिंह से मोहल्ला क्लीनिक का रिबन काटकर उद्घाटन करवाया।



