डिजिटल टीम, देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड में औद्योगिक विकास और स्थानीय रोजगार की दिशा में नई क्रांति देखने को मिल रही है। प्रदेश में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) इकाइयों के विस्तार से ‘आत्मनिर्भर उत्तराखंड’ के संकल्प को अभूतपूर्व गति मिली है। वर्तमान में राज्य के भीतर 96,400 से अधिक MSME इकाइयां पूरी तरह सक्रिय हैं, जिनके माध्यम से प्रदेश भर में 4.70 लाख से अधिक रोजगार के अवसरों का सृजन हो चुका है।