जागरण संवाददाता, राजौरी। राजौरी जिले के कोटरंका क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने तलाशी के दौरान हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। चोर हिल, पंच गब्बर इलाके में एक गुफा के अंदर छिपाकर रखे गए यूबीजीएल के नौ ग्रेनेड, एके-47 की एक मैगजीन और 18 कारतूस बरामद किए गए। बरामदगी के बाद सुरक्षा बलों ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम को कोटरंका तहसील के पंच गब्बर स्थित चोर हिल क्षेत्र में तलाशी के दौरान यह गोला-बारूद मिला।