National
75 लाख रुपये देने के बाद भी नहीं मिली NOC, सहारनपुर में CM ग्रिड योजना की स्मार्ट रोड का काम अटका
जागरण संवाददाता, सहारनपुर। शहर की प्रमुख सड़कों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाने के लिए शुरू की गई सीएम ग्रिड योजना विभागीय समन्वय की कमी के कारण प्रभावित होती नजर आ रही है। कलक्ट्रेट तिराहे से दीवानी कचहरी तिराहे तक बन
लेखक Sanju Kumar48K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। शहर की प्रमुख सड़कों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाने के लिए शुरू की गई सीएम ग्रिड योजना विभागीय समन्वय की कमी के कारण प्रभावित होती नजर आ रही है। कलक्ट्रेट तिराहे से दीवानी कचहरी तिराहे तक बनने वाली करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी स्मार्ट रोड का काम बिजली के खंभों को हटाने की प्रक्रिया में उलझ गया है।
हैरत की बात यह है कि पुरानी बिजली के खंभे हटाने के लिए नगर निगम विद्युत निगम को 75 लाख रुपये का भुगतान भी कर चुका है, लेकिन इसके बावजूद डेढ़ माह बीतने पर भी एनओसी जारी नहीं हो सकी है। इसके लिए दो बार पत्राचार भी किया जा चुका है।



