National
दिवाली-छठ पूजा के लिए 71 स्पेशल ट्रेन: यात्रियों के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा, CCTV से सुरक्षा
जागरण संवाददाता, आगरा। दीपावली एवं छठ पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए आगरा मंडल 71 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। इसके साथ ही यात्रियों की मांग और जरूरत के अनुसार कुछ नियमित ट्रेनों का विस्तार भी क
लेखक Yatharth Mishra35K पढ़े गए
-1794019917920.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, आगरा। दीपावली एवं छठ पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए आगरा मंडल 71 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। इसके साथ ही यात्रियों की मांग और जरूरत के अनुसार कुछ नियमित ट्रेनों का विस्तार भी किया जा रहा है। इनके अलावा यात्रियों के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं।
ट्रेनों का संचालन आगरा कैंट, आगरा फोर्ट, ईदगाह, मथुरा जंक्शन और धौलपुर से किया जा रहा है। इनके माध्यम से दिल्ली, मुंबई, बांद्रा टर्मिनस, सूरत, पटना, बनारस, अहमदाबाद, सियालदह और जोधपुर सहित देश के विभिन्न शहरों के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा मिल रही है। यात्रियों को टिकट उपलब्ध कराने के लिए अतिरिक्त टिकट काउंटर और ऑनलाइन बुकिंग सुविधा दी गई है। कंट्रोल रूम और हेल्प डेस्क के माध्यम से यात्रियों की समस्याओं का निदान किया जाएगा।
-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


