National
मटन करी की दावत, नींद की गोलियां और तेज आवाज की टीवी... बेंगलुरु में 7 लोगों के मर्डर की Inside Story
डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के राजाजीनगर इलाके में 52 साल के कैब ड्राइवर एस इंदुशेखर ने 15 दिनों के भीतर अपनी पत्नी और उसके परिवार के 6 सदस्यों की हत्या कर दी। इसके बाद उसने शवों को प्लास्टिक और ब
लेखक Digital Desk142K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के राजाजीनगर इलाके में 52 साल के कैब ड्राइवर एस इंदुशेखर ने 15 दिनों के भीतर अपनी पत्नी और उसके परिवार के 6 सदस्यों की हत्या कर दी। इसके बाद उसने शवों को प्लास्टिक और बोरियों में लपेटकर अपनी कार से अलग-अलग जगहों पर ठिकाने लगा दिया।
तमिलनाडु के सेलम जिले के जंगलों से इंदुशेखर की पत्नी सुनीता और सास रूपावती के शव बरामद होने के बाद अब तक मिले शवों की संख्या तीन हो गई है। शवों की शिनाख्त और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए परिवार के 12 सदस्य सेलम पहुंचे हैं।
-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


