राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड के सात आईएएस अधिकारियों को सचिव रैंक में प्रोन्नति देने की तैयारी पूर्ण हो गई है। कार्मिक विभाग इससे संबंधित रिपोर्ट बनाकर केंद्रीय कार्मिक विभाग को भेजने जा रहा है।
यह नियमित प्रोन्नति है। जानकारी के अनुसार, जिन अधिकारियों को प्रोन्नति मिलने जा रही है उनमें रांची के पूर्व उपायुक्त और खान निदेशक राहुल सिन्ह्रा शामिल हैं।