National
न एंबुलेंस, न सड़क... गुमला में घायल ग्रामीण के लिए खटिया बनी 'लाइफलाइन', 5 KM तक कंधों पर ढोने को मजबूर हुए लोग
संवाद सूत्र, घाघरा (गुमला)। विकास के तमाम दावों के बीच गुमला के गांवों की एक कड़वी हकीकत बुधवार को फिर सामने आई। कहीं सड़क नहीं है तो कहीं पुल-पुलिया का अभाव लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रहा है।
लेखक Santosh Kumar138K पढ़े गए

संवाद सूत्र, घाघरा (गुमला)। विकास के तमाम दावों के बीच गुमला के गांवों की एक कड़वी हकीकत बुधवार को फिर सामने आई। कहीं सड़क नहीं है तो कहीं पुल-पुलिया का अभाव लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रहा है।
हालात ऐसे हैं कि बीमार या घायल व्यक्ति के लिए एंबुलेंस नहीं, बल्कि खटिया ही सहारा बनती है। घाघरा प्रखंड के आदर पंचायत अंतर्गत ताबिल गांव की तस्वीर ने सरकारी व्यवस्था और जनप्रतिनिधियों के विकास के दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।



