राज्य ब्यूरो, रायपुर। राज्य में सशस्त्र माओवाद के खात्मे के बाद राज्य सरकार ने वीआइपी सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा करते हुए 100 से अधिक नेताओं और जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा में कटौती कर दी है।
गृह विभाग की प्रोटेक्शन रिव्यू कमेटी के निर्णय के बाद जारी आदेश में बस्तर संभाग के 47 वीआइपी नेताओं की सुरक्षा पूरी तरह समाप्त कर दी गई है, जबकि 50 से अधिक नेताओं की सुरक्षा श्रेणी घटाई गई है।
इस फैसले का असर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पत्नी कौशल्या साय, मंत्रियों, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मंत्रियों और विधायकों पर भी पड़ा है।