National
बिहार में 400 छठ घाटों तक जाने के लिए पार करनी होगी रेल पटरी, सुरक्षा में QRT और डॉग स्क्वॉड तैनात
राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में लगभग 400 ऐसे छठ घाट चिह्नित किए गए हैं, जहां तक जाने के लिए रेल ट्रैक पार करना पड़ता है। छठ के दौरान इन घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आवागमन को देखते हुए रेल एडीजी कमल किशोर सिंह न
लेखक Rajat Kumar181K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में लगभग 400 ऐसे छठ घाट चिह्नित किए गए हैं, जहां तक जाने के लिए रेल ट्रैक पार करना पड़ता है। छठ के दौरान इन घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आवागमन को देखते हुए रेल एडीजी कमल किशोर सिंह ने विशेष सतर्कता के निर्देश दिए हैं।
इसके लिए रेल पुलिस ने मंडलवार छठ घाटों की सूची तैयार कर वहां जिला प्रशसन से समन्वय कर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की है। इसके अलावा पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर जैसे प्रमुख रेलवे स्टेशनों के साथ लंबी दूरी की ट्रेनों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।



