राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। भारतीय सेना से चार साल की सेवा पूरी करके हरियाणा के अग्निवीरों का पहला बैच अगले महीने वापस आएगा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जैसे ही अग्निवीरों का पहला समूह आए, तो उन्हें तुरंत ज्वाइनिंग लेटर दिए जाएं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को चंडीगढ़ में पंचनद शोध संस्थान द्वारा आयोजित 33वां वार्षिक व्याख्यान पूर्व-लोकमंथन कार्यक्रम में यह बात कही। ‘हम भारत के लोग, हमारा दायित्व’ की थीम पर आधारित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पंचनद शोध संस्थान को 11 लाख रुपये देने की भी घोषणा की।