संवाद सूत्र, तिलोई (अमेठी)। विधानसभा के चार बड़े लिंक मार्गों सहित 14 ग्रामीण सड़कों का विशेष नवीनीकरण लगभग आठ करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा। इन सड़कों के लिए पीडब्ल्यूडी द्वारा निविदा भी जारी कर दी गई हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने दी है।
स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान संबंधित गांवों के ग्रामीणों द्वारा खराब सड़कों की शिकायत की जाती रही है। यह सभी मार्ग अगले दो महीने में बन जाएंगे। बताया कि पूरे विधानसभा में अभी 200 से 250 की आबादी वाले कुछ गांव शेष हैं, जो पक्के मार्गों से नहीं जुड़े हैं, उन्हें भी चिन्हित किया गया है।