जागरण संवाददाता, पटियाला। पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन और पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से की जा रही कार्रवाई के बावजूद राज्य में आग लगाने के हजारों मामले सामने आए हैं।
पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की 7 नवंबर 2026 तक की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पराली जलाने की कुल 3307 घटनाएं दर्ज की गई हैं। इनमें से 2903 मामलों में खेतों का निरीक्षण किया गया, जबकि 1275 स्थानों पर फसल अवशेष जलाने की पुष्टि हुई है।