National
गुरुग्राम में लापरवाही की सारी हदें पार, गर्भाशय में छोड़ दिए गाउन और तौलिया, जांच के नाम पर सिर्फ कमेटी का गठन
वरूण त्रिवेदी, गुरुग्राम। गुरुग्राम के ईएसआइसी अस्पताल में महिला के ऑपरेशन के दौरान गर्भाशय में गाउन और तौलिया छोड़ने के मामले में 24 दिन बाद भी धरातल पर जांच शुरू नहीं हो सकी है।
लेखक Varun Trivedi150K पढ़े गए

वरूण त्रिवेदी, गुरुग्राम। गुरुग्राम के ईएसआइसी अस्पताल में महिला के ऑपरेशन के दौरान गर्भाशय में गाउन और तौलिया छोड़ने के मामले में 24 दिन बाद भी धरातल पर जांच शुरू नहीं हो सकी है।
सीएमओ ने घटना के तत्काल बाद ही जांच कमेटी बनाने के लिए कहा था। लेकिन, अभी तक यह सिर्फ कागजों पर ही है। एक बार फिर सीएमओ की ओर से जांच के लिए सात सदस्यीय कमेटी के गठन की बात कही गई है।



