जेएनएन, रायपुर। शहर के मरीन ड्राइव स्थित एपल स्टोर से करीब दो करोड़ रुपये के आईफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी करने के आरोप में अंतरराज्यीय कंजर गिरोह के दो आरोपित पकड़े गए हैं।
उनसे 1.50 करोड़ रुपये के 125 आईफोन बरामद हुए हैं। चोरी हुए सामान में 173 आइफोन, एपल वाच, हेडफोन और एयरपॉड शामिल थे।
बताया जा रहा है कि चोरी के आईफोन को बांग्लादेश और नेपाल तक खपाने की योजना थी।