National
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या से जुड़े केस में गिरधारी लाल साहू और सतेंद्र राठौर की जमानत याचिका खारिज
जागरण संवाददाता, देहरादून । कूटरचित दस्तावेजों से रेखा आर्या को चार कंपनियों में निदेशक पद से हटाने के मामले में मुख्य आरोपी गिरधारी लाल साहू और उसके भतीजे सतेंद्र राठौर की जमानत याचिका बुधवार को न्यायालय ने खारिज कर दी।
लेखक Vatsal Gupta30K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, देहरादून। कूटरचित दस्तावेजों से रेखा आर्या को चार कंपनियों में निदेशक पद से हटाने के मामले में मुख्य आरोपी गिरधारी लाल साहू और उसके भतीजे सतेंद्र राठौर की जमानत याचिका बुधवार को न्यायालय ने खारिज कर दी। सुनवाई के दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या भी वीडियो कान्फ्रेंस से जुड़ीं। इस दौरान करीब दो घंटे तक सुनवाई चली।
बुधवार को पंचम अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट अंजलि बेंजवाल की अदालत ने जमानत याचिका खारिज की। इस मामले में कैंट थाने में गिरधारी लाल साहू और सतेंद्र राठौर पर रेखा आर्या को कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर चार कंपनियों के निदेशक पद से हटाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों की जमानत के लिए न्यायालय में पत्र दिया गया था।
-1795643216007.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


