पीटीआई, नई दिल्ली। अनंत अंबानी की पशु कल्याण और संरक्षण संस्था वंतरा ने मेडागास्कर के पर्यावरण एवं सतत विकास मंत्रालय के साथ 10 वर्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता द्वीप राष्ट्र में वन्यजीव संरक्षण और पशु कल्याण प्रयासों को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है।
24 नवंबर 2026 को हस्ताक्षरित इस गैर-विशेषाधिकार ज्ञापन (एमओयू) में वंतरा को मेडागास्कर का संरक्षण भागीदार माना गया है।