संवाद सहयोगी, भिवाड़ी। भिवाड़ी पुलिस ने आपरेशन मुस्कान के तहत गुम हुए 103 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असल मालिकों को सौंपे है। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपये है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमन लाल मीना के सुपरविजन में गठित विशेष साइबर टीम में साइबर थाना की पुलिस उप अधीक्षक पल्लवी गुप्ता के साथ साइबर सेल और जिले के विभिन्न थानों के पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया था।