National
दक्षिण कोरिया के एयरस्पेस में घुसा संदिग्ध उत्तर कोरियाई विमान, लोगों को बंकरों में जाने का दिया गया आदेश
डिजिटल डेस्क, सियोल। दक्षिण कोरिया की सरकार ने मंगलवार को कहा कि एक संदिग्ध उत्तर कोरियाई विमान ने उसके पूर्वी हिस्से में स्थित एक छोटे से द्वीप के पास उसके हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया है। इससे पहले प्रशासन ने द्वीप के
लेखक Digital Desk77K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, सियोल। दक्षिण कोरिया की सरकार ने मंगलवार को कहा कि एक संदिग्ध उत्तर कोरियाई विमान ने उसके पूर्वी हिस्से में स्थित एक छोटे से द्वीप के पास उसके हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया है। इससे पहले प्रशासन ने द्वीप के निवासियों को सुरक्षित शेल्टर में जाने का आदेश जारी किया था।
समाचार एजेंसी एपी के अनुसार, आंतरिक और सुरक्षा मंत्रालय ने शुरुआत में यह सूचना दी थी कि एक रूसी विमान ने दक्षिण कोरियाई हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया है और उल्लुंग द्वीप के निवासियों से भूमिगत ठिकानों या इमारतों के भीतर शरण लेने को कहा था।



