अनूप कुमार सिंह, नई दिल्ली। कोरोना महामारी के बाद मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों का पैटर्न बदलता दिखाई दे रहा है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के वेक्टर कंट्रोल रिसर्च सेंटर ने जनवरी 2026 में एक अध्ययन प्रकाशित किया।
इसमें 2014 से 2024 के बीच पांच मच्छरजनित बीमारियों का विश्लेषण किया गया। वर्ष 2020 को छोड़कर महामारी से पहले और बाद के आंकड़ों की तुलना की गई।