National
लखनऊ में सजेगा 'अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव', 23 से 26 नवंबर तक दिखेगी देश-विदेश की जनजातीय संस्कृति; योगी सरकार ने किए शानदार प्रबंध
डिजिटल टीम, लखनऊ। योगी सरकार के नेतृत्व में जनजातीय संस्कृति, लोककला और परंपराओं की विविधता एक ही मंच पर दिखेगी। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर लखनऊ में 23 से 26 नवंबर तक 'अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव' होगा
लेखक Digital Desk108K पढ़े गए
-1795352650305.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल टीम, लखनऊ। योगी सरकार के नेतृत्व में जनजातीय संस्कृति, लोककला और परंपराओं की विविधता एक ही मंच पर दिखेगी। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर लखनऊ में 23 से 26 नवंबर तक 'अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव' होगा। गोमती नगर स्थित यूपी दर्शन पार्क में होने वाले इस चार दिवसीय उत्सव में विभिन्न राज्यों के जनजातीय कलाकार पारंपरिक नृत्य और संगीत प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी संस्कृति से परिचित कराएंगे। खास बात यह है कि कजाकिस्तान, जिम्बाब्वे और मालदीव के विदेशी सांस्कृतिक दल भी इसमें शामिल होंगे। उत्सव में शिल्प मेला, पारंपरिक कलाओं की कार्यशालाएं, लोकगायन, नाटक और जनजातीय व्यंजनों के जरिए भारत सहित विभिन्न देशों की सांस्कृतिक विविधता देखने को मिलेगी।
-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


