राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। पहली भिक्षा में मां सावित्री देवी ने अपने हाथों से बेटे योगी आदित्य नाथ को फल, चावल और पैसे दिए थे, सामने खड़ा बेटा संन्यासी बन चुका था, लेकिन मां के लिए वह आज भी वही अजय था, जिसे कभी गोद में खिलाया था।
भिक्षा देने के दौरान मां ही नहीं, पूरा परिवार रो पड़ा था। बेटे योगी आदित्यनाथ की आंखें भी नम थीं। बहन शशि सिंह ने मीडिया रिपोर्ट में इस पल को बेटी की विदाई जैसा बताया था। उत्तराखंड के पंचूर गांव की सावित्री देवी के जीवन का यह सबसे भावुक पल था।