National
शाम में साफ, रात में जहरीली हो जाती है दिल्ली की हवा; 8 साल के आंकड़ों में चौंकाने वाला खुलासा
संजीव गुप्ता, नई दिल्ली। धीरे धीरे बढ़ रही सर्दी के साथ दिल्ली की हवा फिर से दमघोंटू है। हम प्रदूषण को आमतौर पर दिनभर के औसत एक्यूआइ से आंकते हैं, लेकिन 2018 से 2025 तक दिल्ली के निगरानी स्टेशनों के घंटेवार आंकड़े बताते
लेखक Sanjeev Gupta144K पढ़े गए

संजीव गुप्ता, नई दिल्ली। धीरे धीरे बढ़ रही सर्दी के साथ दिल्ली की हवा फिर से दमघोंटू है। हम प्रदूषण को आमतौर पर दिनभर के औसत एक्यूआइ से आंकते हैं, लेकिन 2018 से 2025 तक दिल्ली के निगरानी स्टेशनों के घंटेवार आंकड़े बताते हैं कि आप किस समय घर से निकलते हैं एवं इससे बड़ा फ़र्क पड़ता है।
थिंक टैंक एनवायरोकैटलिस्ट्स द्वारा आठ सालों के आंकड़ों का विश्लेषण करने पर सामने आया है कि सर्दियों में बारीक कण (पीएम 2.5) शाम करीब 4 बजे सबसे कम, 114 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर, और रात 10 बजे सबसे ज्यादा 211, होते हैं यानी तकरीबन दोगुना। अक्टूबर और नवंबर में सबसे ख़राब समय सुबह नौ बजे है।



