National
धर्मांतरण प्रकरण में सामने आई ये सच्चाई, 20 साल पहले हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई बना था प्रबीन, अब पहुंचा सलाखों के पीछे
आदित्य राज, गुरुग्राम। गांव घाटा में पाठशाला की आड़ में बच्चों को मतांतरण के लिए प्रेरित करने के मामले की जांच में पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं। इस मामले में दिल्ली के बुराड़ी से गिरफ्तार प्रबीन एनजीओ के संचालन मे
लेखक Aditya Raj35K पढ़े गए

आदित्य राज, गुरुग्राम। गांव घाटा में पाठशाला की आड़ में बच्चों को मतांतरण के लिए प्रेरित करने के मामले की जांच में पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं। इस मामले में दिल्ली के बुराड़ी से गिरफ्तार प्रबीन एनजीओ के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा था।
करीब 20 साल पहले हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई बना प्रबीन पैशन मूवमेंट इंटरनेशनल एनजीओ में 25 हजार रुपये मासिक वेतन पर काम कर रहा था। वह एनजीओ संचालक डॉ पीटर का रिश्ते में जीजा बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे तीन दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।



