National
बांग्लादेश में हिंसा, आगजनी के लिए पीएम तारिक रहमान ने भारत पर साधा निशाना
डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश में हिंसा और आगजनी की बढ़ती घटनाओं के बीच प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने गुरुवार को अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनकी पार्टी अवामी लीग पर हमला बोला।
लेखक Digital Desk22K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश में हिंसा और आगजनी की बढ़ती घटनाओं के बीच प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने गुरुवार को अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनकी पार्टी अवामी लीग पर हमला बोला।
लालमोनिरहाट की रैली में उन्होंने भारत का नाम लिए बिना सीमा पार पनाह लिए लोगों पर साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अवामी लीग के नेता जनता के हितों के विरुद्ध काम कर रहे हैं और वहां बैठे अपने आकाओं को खुश करने के लिए देश के खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं।



