रॉयटर, मॉस्को। यूक्रेन ने गुरुवार को फिर रूस से क्रीमिया को जोड़ने वाले कर्च ब्रिज पर हमला किया। इस बार का हमला ब्रिज के रेलवे ट्रैक पर किया गया है जिससे उस पर से आवागमन रुक गया है। हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
क्रीमिया के गवर्नर सर्गेई अक्सीओनोव ने कहा है कि हमले से हुए नुकसान को कुछ घंटों में ठीक कर लिया जाएगा और उसके बाद ट्रेनों का आवागमन शुरू हो जाएगा।