National
पूर्वी उत्तर प्रदेश में 21 व 22 नवंबर को बारिश की संभावना, राजधानी लखनऊ में भी बढ़ेगी ठंड
जागरण संवाददाता, लखनऊ । उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद ठंडी और शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। बीते 72 घंटों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन और रात
लेखक Vikash Mishra193K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, लखनऊ । उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद ठंडी और शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। बीते 72 घंटों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन और रात के तापमान में तीन से छह डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।
इससे तापमान सामान्य या सामान्य से नीचे पहुंच गया है। हालांकि, बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान 'अकवान' के प्रभाव से मौसम में एक बार फिर बदलाव होने के आसार हैं। लखनऊ में बुधवार को दिन पारा 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज दिया गया, जबकि न्यूनतम तापमान लुढ़क कर 12.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।



