National
गोरखपुर में अखिलेश यादव के आगमन से पहले सपा-भाजपा कार्यकर्ता भिड़े, पुलिस ने लिया एक्शन
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चौरी चौरा में कार्यक्रम के बाद धर्मशाला स्थित तिवारी हाता पहुंचने के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर बुधवार को सियासी माहौल गरमा गया। उनके स्वागत की तैयारियां शुरू होने से
लेखक Jitendra Pandey95K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चौरी चौरा में कार्यक्रम के बाद धर्मशाला स्थित तिवारी हाता पहुंचने के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर बुधवार को सियासी माहौल गरमा गया। उनके स्वागत की तैयारियां शुरू होने से पहले ही तिवारी हाता के आसपास भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडे और कटआउट लगवा दिए। इसके बाद सपा कार्यकर्ताओं ने भी उन्हीं स्थानों पर झंडे लगाने शुरू कर दिए। इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी और झड़प होने की बात सामने आई है।



