राज्य ब्यूरो, अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में छह माह में 19 लोगों की जान लेने वाला कबरा हाथी आखिरकार पकड़ लिया गया। वन विभाग ने उसे पकड़ने के लिए छह दिन पहले अभियान शुरू किया था।
अभियान के दो दिनों के बाद कबरा हाथी 17 हाथियों के समूह में शामिल हो गया। इसके बाद उसके व्यवहार में परिवर्तन आया और उग्रता भी कम हो गई।
वन विभाग की टीम ने बुधवार को पहाड़ी क्षेत्र में उसे ट्रेंक्यूलाइज कर पकड़ा और उसके गले में कॉलर आइडी लगाई।