जागरण संवाददाता, बदायूं। वो पतित पावनी गंगा जिसके नाम से पवित्रता महकती है। और जिसके जल से लोग आचमन करते हैं। वहीं गंगा ककोड़ा मेले में अपने अस्तित्व को खोती दिखाई दे रही है। दरअसल ककोड़ा मेला इस बार गंगा का मुख्य धार पर न लगकर काट कर अलग से बनाई गई गंगा की धार के तट कर लग रहा है।
जिसके जलस्तर और बहाव कम है। अगर पूर्णिमा तक जलस्तर नहीं बढ़ा तो लाखों श्रद्धालु इसी में स्नान करेंगे और कहीं न कहीं स्थिति बिगड़ जाएगी। स्थानीय लोगों ने इसपर गहरी चिंता जताई है।