National
ककोड़ा मेला: बिना पानी की 'कटी धार' में स्नान की तैयारी! नरौरा से पानी नहीं छूटा तो कीचड़ में डुबकी लगाएंगे लाखों श्रद्धालु
जागरण संवाददाता, बदायूं। वो पतित पावनी गंगा जिसके नाम से पवित्रता महकती है। और जिसके जल से लोग आचमन करते हैं। वहीं गंगा ककोड़ा मेले में अपने अस्तित्व को खोती दिखाई दे रही है। दरअसल ककोड़ा मेला इस बार गंगा का मुख्य धार पर
लेखक Ashish Dev Mishra63K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, बदायूं। वो पतित पावनी गंगा जिसके नाम से पवित्रता महकती है। और जिसके जल से लोग आचमन करते हैं। वहीं गंगा ककोड़ा मेले में अपने अस्तित्व को खोती दिखाई दे रही है। दरअसल ककोड़ा मेला इस बार गंगा का मुख्य धार पर न लगकर काट कर अलग से बनाई गई गंगा की धार के तट कर लग रहा है।
जिसके जलस्तर और बहाव कम है। अगर पूर्णिमा तक जलस्तर नहीं बढ़ा तो लाखों श्रद्धालु इसी में स्नान करेंगे और कहीं न कहीं स्थिति बिगड़ जाएगी। स्थानीय लोगों ने इसपर गहरी चिंता जताई है।



