डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट मिडलटन ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों ने भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने तथा रक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी बयान के अनुसार, मोदी ने भारत-ब्रिटेन संबंधों में बढ़ती गति का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सहयोग को 'इंडिया-यूके विजन 2035' और जुलाई में लागू हुए व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते (सीईटीए) से नई मजबूती मिली है।