जागरण संवाददाता, रुड़की। रुड़की रोडवेज बस स्टैंड के सामने बुधवार देर शाम एक होटल के बाहर देह कारोबार की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना पर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक महिला समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया।
पकड़े गए लोगों में क्षेत्र का एक होमगार्ड भी शामिल है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में मामला देह कारोबार का न होकर लेनदेन के विवाद से जुड़ा सामने आया है। पुलिस चारों से पूछताछ कर रही है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।