जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान में फर्जी खेल प्रमाणपत्रों के जरिए सरकारी नौकरी हासिल करने के मामले में 28 तृतीय श्रेणी शिक्षक और शारीरिक शिक्षकों सहित 35 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
लंबे समय से फरार महिला सुनीता ने बुधवार को आत्मसमर्पण किया। सरकार अब तक फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर चयनित 28 शारीरिक शिक्षकों को बर्खास्त कर चुकी है।