National
यूपी सरकार बढ़ाएगी छोटे शहरों और धार्मिक स्थलों तक हवाई सेवा, उड़ान योजना से मिलेगा बढ़ावा
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश सरकार ने छोटे शहरों, धार्मिक स्थलों और प्रमुख पर्यटन केंद्रों तक हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में रीजन
लेखक Shobhit Srivastava196K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश सरकार ने छोटे शहरों, धार्मिक स्थलों और प्रमुख पर्यटन केंद्रों तक हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम-मॉडिफाइड उड़ान के तहत केंद्र सरकार, प्रदेश सरकार और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआइ) के बीच त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। योजना के तहत 80 प्रतिशत खर्च केंद्र और 20 प्रतिशत प्रदेश सरकार वहन करेगी।



