National
जयंती विशेष: 1978 में जब इंदिरा गांधी को मीरजापुर के कारोबारी श्रीनाथ गुप्ता ने 53 किलो सिक्कों से तौला
अमित तिवारी व आनंद, मीरजापुर । बात वर्ष 1978 की है, जब मीरजापुर जनपद में इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी के बाद खुद चुनाव प्रचार की कमान संभाली थी। इंदिरा गांधी अहरौरा के टिकरा खड़ंजा में स्थित राइस मिल पर आयोजित एक जनसभा को सं
लेखक Amit Kumar Tiwari101K पढ़े गए

अमित तिवारी व आनंद, मीरजापुर। बात वर्ष 1978 की है, जब मीरजापुर जनपद में इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी के बाद खुद चुनाव प्रचार की कमान संभाली थी। इंदिरा गांधी अहरौरा के टिकरा खड़ंजा में स्थित राइस मिल पर आयोजित एक जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंची थीं। जनसभा को संबोधित करने के बाद इंदिरा गांधी अहरौरा में प्रसिद्ध व्यवसाई श्रीनाथ गुप्ता के परिवार तक पहुंची थी। यहीं पर उन्हें सिक्कों से तौला गया था। व्यवसायी श्रीनाथ गुप्ता ने उनके वजन के 53 किलो के सिक्के उन्हें दिए थे। भोजन करने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जनपद सोनभद्र के लिए रवाना हो गईं थीं।



