एपी, न्यूयॉर्क। प्यू रिसर्च सेंटर के बुधवार को जारी विस्तृत अनुमानों के मुताबिक, 2035 तक इस्लाम दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन सकता है और उसके अनुयायियों की संख्या ईसाइयों से अधिक हो सकती है।
धर्मों की जनसांख्यिकी पर 25 साल से प्रामाणिक रिपोर्ट जारी कर रहे प्यू सेंटर का कहना है कि इस्लाम और ईसाई धर्म, दोनों का विस्तार हो रहा है, लेकिन इस्लाम कहीं बहुत तेज गति से बढ़ रहा है। प्यू के मुताबिक, इसकी एक प्रमुख वजह यह है कि मुसलमानों में अन्य बड़े धार्मिक समूहों की तुलना में बच्चों की संख्या अधिक होती है।