National
गोरखपुर रोड शो को लेकर पंकज चौधरी ने अखिलेश पर साधा निशाना, बोले- अपने शासनकाल के अन्याय का दें जवाब
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने गोरखपुर में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के रोड शो को लेकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव घर-घर जाकर माफी भी मांग
लेखक Dilip Sharma165K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने गोरखपुर में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के रोड शो को लेकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव घर-घर जाकर माफी भी मांग लें, तब भी जनता सपा सरकार के पुराने कारनामों को माफ नहीं करेगी।
रथयात्रा निकालने, नारे लगाने और रोड शो करने से सपा अपने शासनकाल के कारनामों से जनता का ध्यान नहीं भटका सकती। सपा प्रमुख को अपने शासनकाल में हुई घटनाओं और जनता के साथ किए गए अन्याय के लिए जवाब देना चाहिए। पंकज चौधरी ने कहा कि गाजियाबाद से गोरखपुर तक कितना भी दिखावा कर लिया जाए, नारे लगा लिए जाएं और वैनिटी वैन पर सवार होकर कितने भी चक्कर लगा लिए जाएं, इससे सपा के प्रति जनता का नजरिया नहीं बदलने वाला।



