National
वॉशरूम में 5 मिनट से ज्यादा रुकने की इजाजत नहीं, रात में साथ करती थी डिलीवरी... पत्नी के शक से परेशान युवक लापता
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। पत्नी के शक और पाबंदियों से परेशान होकर वीडियो बनाने के बाद लापता हुए 24 वर्षीय अरमान खान के मामले में कई चौंकाने वाले आरोप सामने आए हैं। अरमान के पिता अख्तर खान का दावा है कि उसकी पत्नी आलिया
लेखक Harender Nagar130K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। पत्नी के शक और पाबंदियों से परेशान होकर वीडियो बनाने के बाद लापता हुए 24 वर्षीय अरमान खान के मामले में कई चौंकाने वाले आरोप सामने आए हैं। अरमान के पिता अख्तर खान का दावा है कि उसकी पत्नी आलिया को उस पर इस कदर शक था कि वह उसकी हर गतिविधि पर नजर रखती थी।
यहां तक कि वह देर रात अरमान के साथ बाइक पर जोमैटो की डिलीवरी करने भी जाती थी, ताकि पता लगा सके कि वह वास्तव में काम कर रहा है या किसी से मिलने जा रहा है। पिता के मुताबिक, अरमान को वाशरूम में पांच मिनट से ज्यादा रुकने की भी इजाजत नहीं थी।



