National
एआई की एक गलती और अटक गया गरीबों का आशियाना: प्रधानमंत्री आवास योजना में तकनीकी पेंच से फंसे 1400 से ज्यादा परिवार
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। किसी के मकान की दीवार पक्की है, लेकिन छत कच्ची है। किसी के आवेदन में नाम-पते का मामूली अंतर है। मगर एआइ की नजर में ये कमियां इतनी बड़ी हैं कि गरीब परिवारों के सिर पर पक्की छत डालने की सरकारी य
लेखक Mohsin Pasha86K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। किसी के मकान की दीवार पक्की है, लेकिन छत कच्ची है। किसी के आवेदन में नाम-पते का मामूली अंतर है। मगर एआइ की नजर में ये कमियां इतनी बड़ी हैं कि गरीब परिवारों के सिर पर पक्की छत डालने की सरकारी योजना ही अटक गई है।
प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्रता की दोबारा जांच के लिए इस्तेमाल हो रही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) तकनीक मुरादाबाद में लाभार्थियों के लिए परेशानी का सबब बन गई है।



