डिजिटल डेस्‍क, पटना। राज्य में सड़क और पुल निर्माण के क्षेत्र में सरकार ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। सूबे में एनडीए सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने वाले हैं। सरकार के इस कार्यकाल में राज्य में एक्सप्रेस-वे, गंगाजी पर छह लेन समेत करीब आधा दर्जन चार लेन पुल और चौड़ी सड़कों के निर्माण पर व्यापक रूप से काम हुए हैं।
राज्य के अंदर और दूसरे राज्यों से कनेक्टिविटी को सुगम बनाने के लिए पांच एक्सप्रेस-वे और छह हाई-स्पीड कॉरिडोर की विकासात्मक कार्ययोजना पर तेजी से काम किया जा रहा है। इसके तहत लगभग 336 किलोमीटर लंबे छह-लेन बक्सर-भागलपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को पीपीपी मॉडल पर स्वीकृति दी गई है।