National
बिहार में 25 जनवरी से शुरू होगी जनगणना 2027, 10 जनवरी से घर बैठे खुद दर्ज कर सकेंगे अपनी जानकारी
राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्य में 25 जनवरी से जनगणना का काम शुरू होगा, जो 28 फरवरी 2027 तक चलेगा। इस दौरान प्रगणक (Enumerator) घर-घर जाकर लोगों से जनसंख्या से संबंधित आवश्यक
लेखक Dina Nath Sahani126K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्य में 25 जनवरी से जनगणना का काम शुरू होगा, जो 28 फरवरी 2027 तक चलेगा। इस दौरान प्रगणक (Enumerator) घर-घर जाकर लोगों से जनसंख्या से संबंधित आवश्यक जानकारियां जुटाएंगे। खास बात यह है कि इस बार नागरिकों को स्व-जनगणना (Self Enumeration) का विकल्प भी मिलेगा।
इसके तहत लोग 10 जनवरी से 24 जनवरी 2027 तक खुद अपनी जनगणना संबंधी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने बुधवारको इसकी जानकारी दी।



