National
एक दिसंबर से थमने लगेंगे लंबी दूरी की 22 से अधिक ट्रेनों के पहिए, ऐसी प्रमुख गाड़ियों की लिस्ट
जागरण संवाददाता, सहारनपुर। रेलवे द्वारा ठंड के दौरान घने कोहरे व धुंध के कारण एक दिसम्बर से विभिन्न मार्गों की लंबी दूरी की 22 से अधिक रेलगाड़ियों के पहिए थामने की घोषणा कर दी है।
लेखक Ajay Saxena180K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। रेलवे द्वारा ठंड के दौरान घने कोहरे व धुंध के कारण एक दिसम्बर से विभिन्न मार्गों की लंबी दूरी की 22 से अधिक रेलगाड़ियों के पहिए थामने की घोषणा कर दी है।
एक दिसंबर से करीब तीन माह तक उत्तर रेलवे की ये रेलगाड़ियां कैंसिल रहेंगी, जबकि कुछ रेलगाड़ियों को अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन तक संचालित किया जाएगा। कैंसिल ट्रेनों में अधिकतर साप्ताहिक ट्रेनें भी शामिल है।



