राज्य ब्यूरो, पटना। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री डॉ. अशोक चौधरी विधानमंडल दल का सदस्य रहते प्रोफेसरी शुरू करने वाले पहले व्यक्ति नहीं हैं।
उनके दो मंत्रिमंडलीय सहयोगी भी इसी प्रक्रिया से असिस्टेंट प्रोफेसर बने हैं। दोनों ने संबंधित विश्वविद्यालयों से छुट्टी ली और अब मंत्रालय चला रहे हैं। राजद के शासनकाल में भी ऐसे विधायकों की उपस्थिति रही है।
पहले भी दो पद, अशोक चौधरी के मामले में विवाद क्यों?